फसल बीमा में कितना पैसा मिलता है और कैसे मिल सकता है?

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

फसल बीमा में कितना पैसा मिलता है : आज हम आपको इस पोस्ट में फसल बीमा की जानकारी देंगे जिसके अंतर्गत किसानों को उनके फसल का मुआवजा दिया जाता है। फसल बीमा योजना 2022 में जिन किसानों ने आवेदन किया है उनका पैसा दिसंबर में आने की संभावना है। फसल बीमा के अंतर्गत जिन किसानों का फसल प्राकृतिक आपदाओं के कारण नष्ट हो जाता है उनको फसल का मुआवजा दिया जाता है। तो आप इस पोस्ट से कौन से फसल का कितना पैसा मिलता है इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत सरकार किसानों के फसल ख़राब हो जाते हैं तो उन्हें मुआवजे के रूप में सहायता राशि प्रदान करते हैं , एक प्रकार से कह सकते हैं कि फसल नुकसान का भुगतान करते हैं। विनाशकारी मौसम, बीमारी या कीटों के कारण होने वाले नुकसान और/या कृषि वस्तुओं की कीमत में भारी गिरावट के कारण होने वाली आय हानि को कवर करता है। इस पोस्ट के माध्यम से आप फसल बीमा में कितना पैसा मिलता है इसकी जानकारी ले सकते हैं। निचे जानकारी विस्तार से दी गई है।

इसे पढ़ें :- आधार कार्ड से 1 लाख रूपये का लोन कैसे मिलेगा?

PM Fasal Bima Yojana के अंतर्गत क्लेम राशि से कितना पैसा मिलता है?

कपास की फसल के लिए 36,282 रुपए अधिकतम प्रति एकड़ के हिसाब से क्लेम राशि दी जाती है। धान की फसल के लिए 37,484 रुपए, बाजरा की फसल के लिए 17,639 रुपए इसके अलावा मक्का की फसल के लिए 18,742 रुपए और मूंग की फसल के लिए 16,497 रुपए की बीमा क्लेम राशि प्रदान की जाती है।

Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana का उद्देश्य?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदा से हुए फसल नुकसान पर पीड़ित किसानों को वित्तीय सहायता प्रदान करना है ताकि किसानों को आधुनिक कृषि पद्धति को अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और किसानों की आय को स्थिर और उनकी खेती में निरंतरता सुनिश्चित हो सके। इस योजना के तहत सरकार द्वारा किसानों को फसलों के नुकसान पर अलग-अलग धनराशि प्रदान की जाती है। देश के किसान इस योजना के तहत आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

Fasal Bima Yojana में कौन-कौन सी फसलो पर बीमा दिया जाता है?

  • खाद्य फसलें (अनाज-धान, गेहूं, बाजरा इत्यादि)
  • वार्षिक वाणिज्यिक (कपास, जूट, गन्ना इत्यादि)
  • दलहन (अरहर, चना, मटर और मसूर सोयाबीन, उरद, मूंग और लोबिया इत्यादि)
  • तिलहन (तिल, सरसों, अरंडी, बिनौला, अलसी, मूँगफली, सोयाबीन, सूरजमुखी, तोरिया, कुसम, नाइजरसीड्स इत्यादि)
  • बागवानी फसलें (केला, अंगूर, आलू, प्याज, इलायची, कसावा, अदरक, हल्दी सेब, आम, संतरा, अमरूद, लीची, पपीता, अनन्नास, चीकू, टमाटर, मटर, फूलगोभी)

इसे पढ़ें :- लोन क्या है और कितने प्रकार के होते है? | कौनसा लोन लेना चाहिए?

फसल बीमा में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया?

  1. सबसे पहले आपको Pradhan Mantri Fasal Bima Yojana की आधिकारिक वेबसाइट https://pmfby.gov.in/ पर जाना होगा।
  2. इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
  3. इसके बाद आपके सामने Farmer Application पेज खुल जाएगा।
  4. उसके बाद आपके सामने अगला पेज ओपन होगा जिसमे आपको अकाउंट बनाने के लिए Guest Farmer को सिलेक्ट करना है।
  5. अब आपके सामने अगला पेज ओपन होगा जिसमे आपको पूछे गए सभी जानकारी भरना है।
  6. जैसे नाम , पिता का नाम , Farmer Details, Residential Details, Farmer ID, Account Details से संबंधित सभी जानकारी भरना है।
  7. उसके बाद सभी कैप्चा कोड भरकर नीचे गए Create User के बटन को सिलेक्ट कर देना है।
  8. इस प्रकार आपके आवेदन करने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

फसल बीमा योजना के लिए ऑफलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया?

  1. इस स्कीम में ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको अपने नजदीकी बैंक में जाना होगा।
  2. वहां से आपको प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए आवेदन फॉर्म लेना होगा।
  3. इसके बाद आपका आवेदन Form में पूछी गई सभी आवश्यक जानकारी को ध्यान पूर्वक भरना होगा।
  4. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको फॉर्म में मांगे गए जरूरी दस्तावेजों को इकठा करना होगा।
  5. इसके बाद आपको यह आवेदन फॉर्म को वापस बैंक में जमा करना होगा।
  6. आवेदन फॉर्म जमा करने के बाद आपको आवेदन की रसीद दी जाएगी जिसे आपको अपने पास भविष्य के लिए संभाल कर रखनी होगी।
  7. इस प्रकार आपकी ऑफलाइन फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
  8. अगर आप चाहे तो अपने नजदीकी जन सेवा केंद्र पर जाकर या बीमा कंपनी में जाकर भी फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इसे पढ़ें :- प्रधानमंत्री मुद्रा लोन 2023 में कैसे मिलेगा?

कम्पलसरी डाक्यूमेंट्स?

  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड
  • किसान कार्ड
  • बैंक अकाउंट पासबुक
  • खसरा नंबर
  • खेत से संबंधित कागजात

PMFBY में फसल की बीमा राशि और प्रीमियम कैसे जाने?

  1. सबसे पहले आपको PM फसल बीमा योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  2. उसके बाद आपके सामने वेबसाइट कम होम पेज खुल जाएगा।
  3. होम पेज पर आपको Insurance Premium Calculator के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  4. क्लिक करते ही आपके सामने नया पेज प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना खुल जाएगा।
  5. इस पेज पर आपको प्रीमियम कैलकुलेट की सभी जानकारी को दर्ज करना होगा।
  6. जैसे फसल का सीजन (रबी/खरीफ), साल, स्कीम का नाम, अपने राज्य का नाम, जिला और फसल आदि का चयन करना होगा।
  7. इसके बाद आपको अपने खेत का क्षेत्रफल हेक्टेयर में दर्ज करना होगा।
  8. सभी जानकारी दर्ज करने के बाद आपको Calculate के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
  9. जैसे ही आप क्लिक करेंगे आपके सामने आपकी फसल बीमा राशि और उसके प्रीमियम की जानकारी आ जाएगी।
  10. आप आसानी से प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में फसल की बीमा राशि प्रीमियम आसानी से चेक कर सकते हैं।

PM Fasal Bima Yojana ऐप मोबाइल में कैसे डाउनलोड करें?

  • फर्स्ट आपको अपने मोबाइल फोन के प्ले स्टोर पर जाना होगा।
  • लेटर आपको सर्च बॉक्स में Crop Insurance लिखकर सर्च करना होगा।
  • इसके बाद आपके सामने काफी सारे सर्च रिजल्ट आजाएगा और आपको यहां से आधिकारिक ऐप का चयन करना होगा।

इसे भी पढ़ें :- Kisan Credit Card : किसान क्रेडिट कार्ड क्या है, KCC बनवाने का तरीका?

सारांश – फसल बीमा से पैसे प्राप्त करने के लिए आपको आवेदन करना होगा। इसके लिए आप सरकार की वेबसाइट pmfby.gov.in को ओपन करें। इसके बाद Farmer Corner को चुने। फिर Guest Farmer के विकल्प को चुने। इसके बाद सभी जानकारी भरें। जैसे फार्मर आईडी, फार्मर डिटेल, बैंक अकाउंट डिटेल। इसके बाद सबमिट कर दें। इस प्रकार आप फसल बीमा के लिए आवेदन कर सकते हैं।अगर जानकारी अच्छी लगी हो तो अपने जान पहचान के किसान भाइयो को शेयर कर सकते हैं।

धन्यवाद !

WhatsApp Group Apply Now

Leave a Comment