CreditMantri Loan App से लोन कैसे लें, यानि लोन लेने का तरीका क्या है?

CreditMantri Loan App एक ऐसी लोन देने वाली एप्लीकेशन हैं जहाँ से आपको लोन तो मिलता ही हैं बल्कि आपको फ्री में क्रेडिट स्कोर चेक करने को मिल जाता हैं। आपका जो भी क्रेडिट स्कोर आयेगा उस क्रेडिट स्कोर के आधार पर आपको ये कम्पनी लोन देती हैं। यहाँ से आपको अलग अलग प्रकार के लोन & क्रेडिट कार्ड् मिलते हैं। यहाँ से आपको जो क्रेडिट कार्ड मिलते हैं, वेह बड़े-बड़े बैंक के द्वारा प्रदान करे जाते हैं। इस लोन एप्लीकेशन को 10 लाख से ज्यादा लोगों का भरोसा प्राप्त हैं। CreditMantri Loan App में आपको अलग अलग प्रकार के लोन मिलते हैं। ये लोन आवेदन करने वाले के क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करता हैं। यहाँ से आप होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन, गोल्ड लोन, एजुकेशन लोन और बिज़नस लोन भी अन्य तरह के लोन ले सकते हैं। आज के इस आर्टिकल में आपको CreditMantri Loan App के द्वारा दिए जाने वाले दो लोन जैसे – पर्सनल लोन और होम लोन के बारे में बतायेंगे।

CreditMantri Loan App से लोन के लिए आवेदन कैसे कर सकते है। CreditMantri Loan App से आपको कितनी लोन राशि मिलती है। CreditMantri Loan App से आपको कितना ब्याज लगाया जाता है। CreditMantri Loan App से आपको लोन चुकाने के लिए कितना समय दिया जाता है। CreditMantri Loan App से लोन लेने से कितनी प्रोसेसिंग फीस देनी होती है। CreditMantri Loan App से लोन लेने के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है। CreditMantri Loan App से लोन कौन कौन ले सकता है। CreditMantri Loan App से लोन लेने से अधिकतम लोन लिमिट कितनी मिलती है। CreditMantri Loan App के संबंध में सारी जानकारी आज की इस पोस्ट में आपको बतायेंगे।

CreditMantri Loan App रिव्यु हिंदी में

CreditMantri Loan App को गूगल प्ले स्टोर पर 06-Jun-2017 को शुरू किया गया था। इस एप्प को 1000000+ लोगो ने डौन्लोडस किया हुआ है। इसकी स्टार रेटिंग 3.7 की है। इस लोन एप्प का संचालन CreditMantri Finserve Private Limited द्वारा किया जाता है। यह एक विस्व्श्नीय लोन एप्प है। इस लोन एप्प में पर्सनल लोन और होम लोन के लिए बेहिचक अप्लाई कर सकते है। लोन प्राप्त कर सकते है।

CreditMantri Loan App से लोन लेने से आपको कितनी राशि मिलती है?

अगर आप यहां से अधिक से अधिक पर्सनल लोन प्राप्त करना चाहते हैं तो इस कंपनी के द्वारा आपको 30 लाख रु. तक का  लोन अप्लाई किया जा सकता है। अगर आपको कम से कम पर्सनल लोन चाहिए तो आप 1000 रूपये का लोन ले सकते हैं। अगर आप यहाँ से होम लोन लेना चाहते हैं, तो आप 3 लाख रूपये से 10 करोड़ रूपये तक का लोन ले सकते हैं।

CreditMantri Loan App से लोन लेने से आपको कितना समय मिलता है?

CreditMantri Loan App की सहायता से आपको पर्सनल लोन को वापस करने के लिए कम से कम 90 दिन का समय दे दिया जाता है। और यदि आप यहां से कुछ ज्यादा समय के लिए पर्सनल लोन लेना चाहते हैं तो वे लोन आप तकरीबन 5 सालों के लिए भी ले सकते हैं। CreditMantri Loan App से आपको होम लोन 1 साल से 30 साल के लिए लोन मिल सकता हैं। यहाँ से आपको होम लोन अधिकतम टाइम के लिए मिल सकता हैं अगर आप पर्सनल लोन के साथ तुलना करते हैं।

CreditMantri Loan App से लोन लेने पर आपको कितना ब्याज लगाया जाता है?

इस Loan App के द्वारा आपको पर्सनल लोन पर 11.99%-35% तक का ब्याज दर भी देखने को मिल जाएगा। ये आपके रिस्क के हिसाब से निर्धारित किया जाएगा यानि आपके क्रेडिट स्कोर के अनुसार आपको लोन पर ब्याज लगाया जायेगा। यहाँ से आपको होम लोन पर 8.35% से 15% के हिसाब से ब्याज पर लोन मिल सकता हैं। तो आप देख सकते हैं अगर आप यहाँ से पर्सनल लोन के लिए आवेदन करते हैं तो आपको अधिक ब्याज पर लोन मिलता हैं और वही अगर आप होम लोन के लिए आवेदन करते हैं तो आपको कम ब्याज पर लोन मिल सकता हैं।

पर्सनल लोन उदाहरण :-

माना आपने लोन लिया 100000 रुपये, जिसकी ब्याज दर (एपीआर) – 13% प्रति वर्ष लगाई जाती है। लोन भरने के लिए टाइम दिया जाता है 12 महीने। कुल भुगतान किया जाने वाला ब्याज13000 रुपये होगा। जिसका प्रोसेसिंग शुल्क + जीएसटी – 588 रुपये (499 रुपये+जीएसटी) बनेगा। आपकी जो लोन भरने की मासिक क़िस्त बनेगी 9466 रुपये और कुल चुकाई जाने वाली राशि 113588 रुपये बनेगी।

CreditMantri Loan App से लोन के पात्र कौन-कौन है?

  • आप भारतीय नागरिक होने चाहिए।
  • आपकी उम्र 21-65 साल की होनी चाहिए।
  • आपके पास एक स्टेबल आय का स्रोत होना चाहिए।
  • आपकी आय 10 हज़ार की होनी चाहिए।
  • आपके पास एक बैंक खाता होना चाहिए।
  • आपका बैंक खाता भारत में होनी चाहिए।

CreditMantri Loan App से लोन लेने के लिए जरुरी दस्तावेज क्या है ?

  • पैन कार्ड
  • आधार कार्ड
  • सेलफ़ी
  • रेजिडेंस प्रूफ
  • सैलरी स्लिप
  • ऐज प्रूफ

CreditMantri Loan App से लोन कैसे लें?

  1. आपको सबसे पहले अपने मोबाइल में प्ले स्टोर पर जाना है और CreditMantri Loan Application को सर्च करना है।
  2. इसके बाद आपको अपने मोबाइल में डाउनलोड करना है।
  3. डाउनलोड करने के बाद एप्लीकेशन को ओपन करना है और सबसे पहले अपना अकाउंट बनाना पड़ता है।
  4. अगर आपका पहले से अकाउंट है तो आपको अपने मोबाइल नंबर के द्वारा उस अकाउंट को लॉगिन कर लेना है। और अगर नहीं है तो आपको अपना मोबाइल नंबर डालना होगा जो अपने बैंक अकाउंट से लिंक हो। और आपको अपने उसी मोबाइल नंबर पर एक OTP मिल जाता है। तो आपको वो OTP डालना है। जिसके बाद आपका मोबाइल नंबर रजिस्टर हो जाता है।
  5. फिर आपको अपनी बेसिक जानकारी देनी है। आपको अपना नाम, एड्रेस और जन्मतिथि डालनी है और सबमिट कर देनी है। फिर आपको आगे बढ़ना है।
  6. इसके बाद आप से कुछ परमिशन मांगी जाती है तो आपको सारी परमिशन को अल्लोव कर देना है। और नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है।
  7. इसके बाद आपको अपनी KYC करनी होती है जिसके लिए आपके मोबाइल में जो भी ईमेल हो उसे डालना है और उस पर एक आपको एक OTP प्राप्त होता है जो 4 अंको का होता है। इस OTP को डालने के बाद आपको अपना एक पिन बनाना होता है। जो सिर्फ आपको पता होता है। इसकी मदद से आपके सारे डाक्यूमेंट्स और आपकी सारी जानकारी सेफ रहती है।
  8. इसके बाद आपको आगे बढ़ना है जिसके बाद आपकी फ़ोन स्क्रीन पर आपको अलग अलग प्रकार के लोन टाइप दिए जाते है। जैसे पर्सनल लोन, होम लोन, बिज़नेस लोन, एजुकेशन लोन तो आपको पर्सनल लोन पर क्लिक कर देना है और फिर नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है।
  9. इसके बाद आपको अपना आधार कार्ड और पैन कार्ड की डिटेल्स देनी होती है। तो आपको अपने आधार कार्ड और पैन कार्ड का नंबर डालना है। और इनकी एक एक फोटोकॉपी अपलोड कर देनी है।
  10. फिर आपको अपना एड्रेस प्रूफ देना होता है। आप कहा से है उस जगह का नाम बताना है। आपके एरिया का कोड बताना होता है। इन सब के बाद आपको सबमिट कर देना है और नेक्स्ट पर क्लिक कर देना है।
  11. फिर आपको अपनी बेसिक जानकारी देनी होती है आपको बताना होता है की आप सिंगल है फिर मैरिड है। आप अपने परिवार के साथ रहते है या फिर अकेले रहते है। आप खुद के घर में रहते है या फिर किराए के घर में रहते है। और अगर आप खुद के घर में रहते है तो आपको अपने घर के कागजात देने पड़ते है। और यदि किराए के घर में रहते है तो आपको रेंट के कागजात देने होते है।
  12. इसके बाद आपको बताना होता है की आप वेतनभोगी है या फिर स्वरोजगार व्यक्ति है। इसके लिए आपके सामने दो ऑप्शन दिए जाते है यदि आप कही जॉब करते है तो आपको सैलरीड पर क्लिक करना है और अगर आप खुद का कोई काम करते है तो आपको सेल्फ एम्प्लॉयड पर क्लिक करना है। और सबमिट कर देना है।
  13. फिर आपको अपना इनकम प्रूड देना पड़ता है। आपको अपनी 6 महीने की बैंक स्टेटमेंट देनी पड़ती है। आपको अपनी सैलरी स्लिप देनी होती है।
  14. इसके बाद आप जहा काम करते है उस स्थान का पूरा पता देना होता है आप किस कंपनी में काम करते है उस कंपनी का नाम बताना होता है। और आप किस तरीके की जॉब करते है। और अगर आप खुद का कोई काम करते है तो आप को अपने ऑफिस का पूरा पता देना पड़ता है। आप किस तरीके का बिज़नेस करते है ये सब जानकारी आपको देनी पड़ती है।
  15. इन सब के बाद आपका क्रेडिट स्कोर चेक किया जाता है अगर आप लोन के योग्य होते है तो आपकी स्क्रीन पर कुछ लोन अमाउंट दी जाती है। जो की एक स्क्रॉल बार के माध्यम से दी जाती है। आप इस स्क्रॉल बार को आगे पीछे मूव करके अपनी जरूरत के अनुसार लोन राशि चुन सकते है यानि उस लोन राशि को सेलेक्ट कर सकते है।
  16. फिर आपको अपनी बैंक की जानकारी देनी होती है। आपको सबसे पहले आपकी स्क्रीन पर मौजूद बैंको के नाम में से आपका अकाउंट जिस बैंक में है उस अकाउंट को सेलेक्ट कर लेना है। और फिर आपका अकाउंट नंबर डालना है और फिर IFSC कोड डालकर सबमिट कर देना है और साथ में आपकी बैंक स्टेटमेंट देनी होती है।
  17. इन सब के बाद आपको अपने माता पिता का नाम बताना है। उनका आधार कार्ड अपलोड करना है। उनका पैन कार्ड देना है। और अपने किसी फ्रेंड का मोबाइल नंबर देना होगा। और साथ में आपको उनका एड्रेस प्रूफ देना होगा। ये सब जानकारी देने के बाद आपको सबमिट कर देना है।
  18. इसके बाद आपको अपनी एक फोटो अपलोड करनी होती है इसके लिए आपकी स्क्रीन पर एक कैमरा का ऑप्शन दिया जाता है। इस कैमरा को टर्न ऑन पर क्लिक करना है। जिससे आपका कैमरा आटोमेटिक ऑन हो जाता है और आपकी सेल्फी क्लिक हो जाती है। फिर आपको सबमिट कर देना है।
  19. फिर आपको लोन के लिए अप्लाई कर देना है अप्लाई करने के बाद आपकी एप्लीकेशन रिव्यु में चली जाती है और कुछ समय बाद आपका लोन अप्प्रूव हो जाता है। और लोन अप्प्रूव होते ही लोन राशि सीधे आपके बैंक अकाउंट में मिल जाती है।

तो दोस्तों आज की हमारी इस पोस्ट में इतना ही आज हमने आपको CreditMantri Loan App के संबंध में सारी जानकारी प्रदान की है आपके मन में यदि अब भी कोई Question रह गया है तो आप हम से कमेंट बॉक्स में पूछ सकते है। आप इस एप्लीकेशन के अलावा अन्य लोन एप्लीकेशन के बारे में भी जानकारी हमारी वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है। अगर आपके किसी दोस्त को पर्सनल लोन की जरूरत है तो आप उस तक हमारा यह आर्टिकल शेयर करके उसकी सहायता कर सकते हैं।

Leave a Comment