सबसे सस्ता होम लोन, घर खरीदने की है योजना तो फटाफट करें अप्लाई

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Home Loan – अधिकांश बैंकों ने आरबीआई की रेपो दर के साथ फ्लोटिंग दर का उपयोग करने का विकल्प चुना हुआ हैं। Loan लेने की लागत, आमतौर पर RBI Repo Rate में बदलाव के साथ बदलती है, जिसकी घोषणा इसकी मौद्रिक नीति बैठक में त्रैमासिक की जाती है। हर बार आरबीआई द्वारा रेपो रेट में बदलाव करने पर उधार लेने की लागत बढ़ेगी या घटेगी, यह निर्भर करता है कि उधार दर में वृद्धि हुई है या कमी हुई है। Home Loan पर ब्याज दर विभिन्न कारकों पर निर्भर करती है जैसे कि सिबिल स्कोर, ऋण राशि, कार्यकाल, आय आदि। Home Loan की अवधि आम तौर पर 3 से 30 वर्ष तक होती है क्योंकि Home Loan में महत्वपूर्ण राशि शामिल होती है। पिछले महीनों में होम लोन पर ब्याज दरों को बैंकों ने बढ़ाया है। दरअसल आरबीआई की ओर से रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद से लोन की ब्याज दरें बढ़ी हैं। लेकिन अभी भी कई बैंक ऐसे हैं जहां पर कम ब्याज दरों पर होम लोन मिल रहा है।

इसे पढ़ें :- प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (PMMY) 2023 क्या है? | PMMY के तहत लोन कैसे ले?

नई दिल्ली : अगर आप मकान खरीदने की सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कई बैंक ऐसे हैं जो काफी कम ब्याज दरों पर होम लोन दे रहे हैं। हालांकि पहले की तुलना में होम लोन की ब्याज दरों में इजाफा हुआ है। दरअसल आरबीआई की ओर से रेपो रेट बढ़ाए जाने के बाद से बैंकों ने भी होम लोन की ब्याज दरें बढ़ाई हैं। यहां हम आपको ऐसे कुछ बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपको काफी कम ब्याज दरों पर होम लोन दे रहे हैं। हालांकि आप लोन लेने से पहले एक बार बैंकों में ब्याज दरों के बारे में जानकारी जरूर कर लें।

लोन के लिए ये दस्तावेज रखें तैयार

अगर आप होम लोन लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके पास कुछ दस्तावेज होने जरूरी हैं। इन दस्तावेजों में पहचान प्रमाण, आय प्रमाण, आयु प्रमाण: पैन कार्ड, वोटर आईडी, आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस शामिल है। एड्रेस प्रूफ के लिए आधार कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत होगी। इसी के साथ बैंकिंग जानकारी, रिलेशनशिप प्रूफ और शैक्षिक योग्यता प्रमाणपत्र मांगे जाते हैं।

इसे पढ़ें :- IndiaLends Loan App से लोन कैसे लें? IndiaLends Loan App Review

इन बैंकों में मिल रहा सस्ता होम लोन

इस समय कई बैंकों में सस्ता होम लोन मिल रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एचडीएफसी बैंक न्यूनतम ब्याज दर 8.45 फीसदी और अधिकतम ब्याज दर 9.85 फीसदी पर होम लोन ऑफर कर रहा है। IndusInd Bank न्यूनतम 8.5 फीसदी और अधिकतम 9.75 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन दे रहा है। बैंक ऑफ महाराष्ट्र का आरएलएलआर 9.30 फीसदी पर निर्धारित है। यह 8.6 फीसदी की न्यूनतम ब्याज दर और 10.3 फीसदी की अधिकतम दर पर होम लोन दे रहा है। पंजाब नेशनल बैंक का आरएलएलआर 9.25 फीसदी है। इसकी न्यूनतम ब्याज दर 8.6 फीसदी और अधिकतम 9.45 फीसदी है।

वहीं इंडियन बैंक का रेपो लिंक्ड लेंडिंग रेट (RLLR) 9.20 फीसदी है। इसकी न्यूनतम ब्याज दर 8.5 फीसदी और अधिकतम ब्याज दर 9.9 फीसदी है। बैंक की ब्याज दरों में बदलाव होता रहता है। ऐसे में आप लोन लेने से पहले एक बार संबंधित बैंकों की आधिकारिक वेबसाइट या बैंक जाकर भी ब्याज के बारे में जानकारी जरूर कर लें।

इसे पढ़ें :- KreditBee App Se 4 Lakh Kaise le In Hindi? KreditBee App se argent Loan?

संबंधित बैंक से लें लोन

अगर आप होम लोन लेने के बारे में सोच रहे हैं तो उसी बैंक से लें, जहां आपका अकाउंट हो, या जहां से आप फिक्स्ड डिपॉजिट या क्रेडिट कार्ड की सेवा ले रहे हैं, क्योंकि बैंक अपने रेगुलर कस्टमर्स को आसानी से और उचित ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराते हैं।

इसे पढ़ें :- UCO Bank Personal Loan Guaranteed Apply Online? | यूको बैंक पर्सनल लोन कैसे लें? | ब्याज दर व डॉक्यूमेंट?

होम लोन के साथ बीमा पॉलिसी खरीदना अनिवार्य है?

हालांकि यह उधारकर्ता के लिए फायदेमंद हो सकता है, लेकिन होम लोन के साथ होम लोन बीमा लेना अनिवार्य नहीं है। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया हो या बीमा नियामक इरडा किसी ने भी ऐसा कोई नियम नहीं बनाया है कि होम लोन के साथ बीमा लेना आवश्यक है।

इसे पढ़ें :- SBI से बिज़नेस लोन कैसे ले? | SBI Business Loan Interest Rate? (2023)

WhatsApp Group Apply Now

Leave a Comment